11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आम चुनाव में बिहार की सभी सीटें जीतकर रहेगा एनडीए-भूपेंद्र यादव

यादव प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन पर यहां मीडिया से बात कर रहे थे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गया

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 12 Sep 2018, 5:10 PM IST

bhupendra yadav

bhupendra yadav

(बोधगया): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरु कीं जिसका लाभ बाइस करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सहयोगी दलों की एकजुटता के साथ सूबे की सभी चालीस सीटें जीतकर रहेगी। यादव प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन पर यहां मीडिया से बात कर रहे थे।

सभी सीटें जीतने का दांवा

यादव ने कहा कि बिहार में सहयोगी दलों की एकजुटता के साथ भाजपा गठबंधन सभी चालीस सीटें जीतकर रहेगा। उन्होंने कहा कि सही समय पर सीट शेयरिंग का फैसला होगा। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 31सीटें जीतीं और इस बार हम सभी सीटें जीतकर आएंगे।

सही नहीं है आरजेडी की नीति यादव

भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत बंद के दौरान आरजेडी और कांग्रेस की ओर से की गई हिंसा निंदनिय है। उन्होंने कहा कि आरजेडी की भ्रष्टाचार और विभेद नीति सही नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार की चर्चा करते हुए कहा कि नीतीश शासन में सूबे के अंदर सौहार्द का वातावरण बढ़ा है। सूबे में गरीबों के हित में सरकार ने बड़े फैसले किए।

प्रदेशवासियों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

यादव ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत बिहार के सवा पांच करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा है,सबका साथ,सबका विकास। भाजपा देश के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्पित है।

यह भी पढे: सांसद पप्‍पू यादव पर लटकी कार्रवाई की तलवार, मुजफ्फरपुर पुलिस ले रही है कानूनी सलाह

यह भी पढे: सेना के अधिकारी का खुलासा, चीते के मल-मूत्र से सफल रही थी सर्जिकल स्ट्राइक