29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2023 Porsche Cayenne और Cayenne Coupe इंडिया में हुई लॉन्च, जानें कीमत और शानदार फीचर्स

2023 Porsche Cayenne and Cayenne Coupe launched: कार निर्माता कंपनी Porsche ने भारत में पॉर्श केयेन फेसलिफ्ट (2023 Porsche Cayenne) और केयेन कूप फेसलिफ्ट ( Cayenne Coupe ) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों एसयूवी के डिजाइन और फीचर्स में कई सारे बदलाव किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 19 Jul 2023, 11:02 AM IST

2023 Porsche Cayenne and Cayenne Coupe launched

2023 Porsche Cayenne and Cayenne Coupe launched

2023 Porsche Cayenne and Cayenne Coupe launched: दिग्गज लग्जरी कार निर्माता कंपनी Porsche ने भारत में पॉर्श केयेन फेसलिफ्ट (2023 Porsche Cayenne) और केयेन कूप फेसलिफ्ट ( Cayenne Coupe ) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पॉर्श केयेन को 1.36 करोड़ रुपये और केयेन कूप को 1.41 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा है।

डिजाइन में किया गया बदलाव

पॉर्श केयेन और केयेन कूप 2023 के मॉडल में कुछ बदलाव किये गये हैं, जो पुराने मॉडल से इसे और स्टाइलिश बनाता है। इसमें बदलाव की बात करें तो, इस एसयूवी में एक नया बोनट, आगे और पीछे दोनों बंपर में बदलाव किये गये हैं। नई LED DRLs के साथ डिजाइन हेडलैंप दिया गया है और टेल लाइट्स में भी बदलाव किया गया है। इसमें 20-, 21 और 22 इंच की अलॉय व्हील उपलब्ध है। बता दें कि ये नए चार रंग विकल्प अल्गार्वे ब्लू मेटैलिक, मोंटेगो ब्लू मेटैलिक और आर्कटिक ग्रे के साथ उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: भारत में सबसे सेफ ये 5 कार और एसयूवी

3.0-लीटर V6 टर्बो पेट्रोल इंजन

इसके अलावा नया ड्राइव मोड सेलेक्टर, एयर प्यूरिफायर, टोगल स्टाइल में गियर सेलेक्टर और आगे, पीछे दोनों ओर एक टाइप सी यूएसबी पोर्ट मिलता है। पावरट्रेन की बात करें तो Cayenne और Cayenne Coupe में 3.0-लीटर V6 टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है जो 348 बीएचपी और 500 एनएम का पावर जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें: अमरीका की ये दिग्गज कंपनी भारत में लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक कार