
Fisker to be launched 100 Special-Edition in india
Fisker EV SUV: अमेरिका की दिग्गज कार निर्माता कंपनी फिक्शर भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। कंपनी ने ऐलान किया है कि भारत के लिए विशेष रूप से सीमित संख्या में Ocean electric SUV का Vigyan Edition पेश किया जाएगा। इस साल के अंत में इस इलेक्ट्रिक कार की 100 यूनिट लॉन्च करने की उम्मीद है।बता दें कि अमेरिकी कारमेकर कंपनी फिक्शर ने बड़ी चतुराई से भारत में लॉन्च होने वाले इस एडिशन का नाम फिक्शर विज्ञान रखा है, जो जाहिर होता है कि भारत में यह फिक्सर की सिस्टर कंपनी है।
65 लाख रुपये कीमत
कंपनी ने सितंबर तक भारत के होमोलॉगेशन प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा है, साथ ही कहा है कि इस कार की कीमत यूरोप के मुताबिक ही रखी जाएगी। बता दें कि इस इलेक्ट्रिक कार की जर्मनी में कीमत 69,950 EUR है। भारतीय रुपये में बात करें तो, 64.57 लाख रुपये है। मालूम हो कि इस कीमत में किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं जोडा गया है। भारत में आयात होने के बाद इसकी कीमत में इजाफा होने की संभावना रहेगी।
यह भी पढ़ें: Jeep इंडिया ने मानसून कैंपेन का किया ऐलान
4 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार
इस कार के पावरट्रेन की बात करें तो, ओशियन इलेक्ट्रिक व्हीकल में 113kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसमें 75PS/696Nm के दो इलेक्ट्रिक मोटर सेट किए गए हैं। फिक्शर दावा करती है कि यह कार सिंगल चार्ज में 707 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। फिक्शर ओशियन 4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। वहीं इसकी हाईएस्ट स्पीड 205 किलोमीटर प्रतिघंटे की है।
फीचर्स
बता दें कि ओशियन एक्सट्रीम ओशियन वेरिएंट का सबसे लेटेस्ट मॉडल है। इसमें कई शानदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। जैसे 360 डिग्री कैमरा, घूमने वाला 17.1-inch का टचस्क्रीन सिस्टम, आगे और पीछे गर्म सीटें, ऑटो एसी और ऑटो इमरजेंसी ब्रेक के समेत कई फीचर्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में सबसे सेफ ये 5 कार और एसयूवी
Updated on:
18 Jul 2023, 4:10 PM IST
Published on:
18 Jul 2023, 4:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.