
Jeep india announce monsoon campaign
दिग्गज अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी जीप ने भारत में मानसून शिल्ड कैंपेन का ऐलान किया है। कंपनी इस मानसून शिल्ड कैंपेन में जीप मालिकों की गाड़ियों को 40 प्वाइंट्स चेकअप का ऑफर दे रही है। बता दें कि यह मानसून कैंपेन ऑफर गाड़ी मालिकों को केवल 31 जुलाई तक ही मिलेगा। इसमें कंपनी गाड़ी की फ्री मरम्मत के साथ- साथ व्हीकल के पार्ट पर अच्छा खासा डिस्काउंट देगी।
दूसरी कंपनियों की कारों पर भी दी जा रही छूट
बता दें कि जीप एसयूवी मालिक को कार की मरम्मत के अलावा एसयूवी के पार्ट्स पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं कुछ पार्ट्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। जीप व्हीकल्स के अलावा, कंपनी दूसरे वाहनों पर भी अच्छी खासी छूट दे रही है। कंपनी ने पेट्रोल कार पर 3,750 रुपये का बेसिक सर्विस पैकेज दे रही है। वहीं डीजल कारों की बात करें तो इसपर 4,099 रुपये का बेसिक सर्विस पैकेज दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Okinawa ने लॉन्च किया 2023 Okhi-90 ई- स्कूटर, सिंगल चार्ज देती है 160 KM की रेंज
कंपनी ने कही ये बात
“जीप इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर ने इस कैंपेन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जीप ब्रांड की गाड़ियों का मतलब है आउटडोर। इस मानसून सेसन का उद्देश्य है कि जीप इंडिया के ग्राहकों को सुरक्षित और उनकी वाहकों हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है। हमें जीप मॉनसून कैंप में आपका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपकी जीप किसी भी बारिश पर विजय पाने के लिए तैयार है और आत्मविश्वास के साथ चिंता मुक्त साहसिक यात्रा शुरू करने के लिए तैयार है।''
यह भी पढ़ें: नए अवतार में भारत में जल्द लॉन्च होगी Mercedes GLC, जानें कीमत
Updated on:
18 Jul 2023, 12:36 PM IST
Published on:
18 Jul 2023, 12:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.