
2025 Tata Tiago: देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी अपकमिंग 2025 टाटा टियागो EV हैचबैक को पहली बार टीज किया गया है। ब्रांड इसे 17 जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो पेश कर सकती है। इसके बाद ही कीमतों की भी घोषणा कर दी जाएगी।
टीजर इमेज में मौजूदा मॉडल की तरह ही सिल्हूट दिखाया गया है, जिसमें पहियों और शार्क फिन एंटीना के लिए समान डिजाइन मिलती है। कार के फेस में कुछ मामूली बदलाव होने की उम्मीद है। टाटा मोटर्स ने इस बात की पुष्टि कि, अपकमिंग अपडेटेड मोडल को कई नए कलर ऑप्शन मिलेंगे।
2025 Tata Tiago के इंटीरियर में बड़े बदलाव की उम्मीद है, जिसमें लग्जरी और कंफर्ट के मामले में एक्स्ट्रा फीचर्स शामिल हैं। फीचर्स में नया टचस्क्रीन सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी में अपडेट, ऑप्शनल सनरूफ वेरिएंट और केबिन के लिए नया कलर स्कीम शामिल शामिल होने की उम्मीद है।
2025 Tata Tiago EV में भी बिल्कुल यही बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, डिफरेंट कलर ऑप्शन होंगे, जो इलेक्ट्रिक कार नेचर से इंस्पायर्ड होंगे।
पावरट्रेन ऑप्शन में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है, मौजूदा ऑप्शन को बरकारर रखा जाएगा। करेंट मॉडल में 1.2-लीटर इंजन के साथ पेट्रोल और CNG दोनों विकल्प मौजूद हैं। इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी बैटरी पैक और मोटर मौजूदा मॉडल की तरह ही होंगे।
टाटा टियागो का मुकाबला सेगमेंट में रेनॉल्ट क्विड, मारुति एस-प्रेसो, मारुति सेलेरियो और मारुति ऑल्टो जैसे मॉडल्स से होगा। इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट का मुकाबला एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक कार से होगा।
Updated on:
9 Jan 2025, 3:48 PM IST
Published on:
9 Jan 2025, 2:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.