नई दिल्ली: फिल्म आशिकी 2 से बॉलीवुड में सफलता के नये कीर्तिमान रचने वाले अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ( Aditya Roy Kapoor ) का आज जन्म दिन हैं। आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने कई सालों तक ट्रेनिंग भी की थे लेकिन क्रिकेट में उनकी दाल नहीं गली। ऐसे में उन्हें मजबूरन एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में आना पड़ा लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। आदित्य को लग्जरी कारों और बाइक्स का काफी शौक हैं तो चलिए आज जानते हैं कि उनके कलेक्शन में कौन सी कारें और बाइक्स शामिल हैं।