29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आनंद महिंद्रा ने पूरा किया वादा, जुगाड़ जीप बनाने वाले शख्स को बदले में दी नई Mahindra Bolero

आनंद महिंद्रा ने बीते दिनों ट्वीटर पर एक वीडियो साझा किया था और जीप को बनाने वाले दत्तात्रेय के हुनर की तारीफ की थी। इस अतरंगी जीप की सबसे ख़ास बात ये है कि ये सेल्फ से नहीं बल्कि बाइक की तरह किक से स्टार्ट होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashwin Tiwary

•

Updated: 25 Jan 2022, 10:19 PM IST

anand_mahindra_promise_gift_bolero-amp.jpg

आनंद महिंद्रा ने पूरा किया वादा: तोहफे में दी नई Mahindra Bolero

देश के प्रमुख उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर किए गए अपने एक वादे को पूरा करते नज़र आएं। आनंद महिंद्रा ने बीते दिनों Tweeter पर एक शख्स का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो व्यक्ति कबाड़ से बनी हुई जुगाड़ जीप ड्राइव कर रहा था। उस वक्त आनंद महिंद्रा ने इस जीप के बदले नई Mahindra Bolero तोहफे में देने का वादा किया था। आज उन्होनें वो वादा पूरा कर दिया है।

दरअसल, बीते दिनों Historicano नाम के यूट्यूब चैनल ने एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें महाराष्ट्र के रहने वाले दत्तात्रेय लोहार नाम के एक शख्स ने जुगाड़ से कबाड़ के सामान से एक ऐसी अनोखी जीप (Jeep) बनाई थी। इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने ट्वीटर पर साझा किया था और जीप को बनाने वाले दत्तात्रेय के हुनर की तारीफ की थी। इस अतरंगी जीप की सबसे ख़ास बात ये है कि ये सेल्फ से नहीं बल्कि बाइक की तरह किक से स्टार्ट होती है।

यह भी पढें: देश में धूम मचाने आ रही हैं Hyundai की ये पांच कारें, कीमत बस इतनी

इस जुगाड़ जीप का वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि, “स्थानीय अधिकारी जल्द ही उक्त व्यक्ति को वाहन चलाने से रोक देंगे क्योंकि यह नियमों का उल्लंघन करता है। मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें इसके बदले में Bolero की पेशकश करूंगा। हमें प्रेरित करने के लिए उनकी रचना को MahindraResearchValley में प्रदर्शित किया जा सकता है, क्योंकि 'संसाधन' का अर्थ है कम साधनों में अधिक करना ”


पूरा किया Mahindra Bolero देने का वादा:

आनंद महिंद्रा ने ट्वीटर पर ही दत्तात्रेय लोहार को इस जीप के बदले नई महिंद्रा बोलेरो देने का वाद किया था। अब दत्तात्रेय को नई महिंद्रा बोलेरो दी जा चुकी है, अपने वादे को पूरा करते हुए आनंद महिंद्रा ने ट्वीटर पर कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि, “हमें खुशी है कि उन्होंने एक नई बोलेरो के लिए अपने वाहन का आदान-प्रदान करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। कल उनके परिवार को नई Mahindra Bolero मिली और हमने गर्व से उनकी जीप को अपने संग्रह में शामिल कर लिया है। यह जीप हमारी रिसर्च वैली में सभी प्रकार की कारों के हमारे संग्रह का हिस्सा होगा और हमें साधन संपन्न होने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

बता दें कि, दत्तात्रेय ने ये जुगाड़ जीप अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए बनाया था और इसे बनाने में तकरीबन तकरीबन 60,000 रुपये का खर्च आया था। अब उन्हें नई Mahindra Bolero मिल चुकी है, जिसे उनके परिवार की उपस्थिति में सौंपा गया।