
Anand Mahindra Shares Parking Video
नई दिल्ली : Mahindra And Mahindra के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ( Anand Mahindra ) अक्सर अपने ट्विटर हैंडल से लोगों के वीडियो और पोस्ट शेयर करते रहते हैं। महिंद्रा अपने ट्विटर पर ऐसे लोगों को खूब प्रमोट करते हैं जो कम संसाधनों में कुछ बड़ा काम कर जाते हैं। इस बार भी महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।
दरअसल इस वीडियो में एक शख्स ने अपने घर के संकरे गैराज में कार को पार्क ( Car Park ) करने का ऐसा जुगाड़ लगाया जिसे देखकर महिंद्रा भी हैरान रह गये और सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो काफी तेज़ी से शेयर किया जा रहा है।
अगर बात करें इस वीडियो की तो इसमें एक शख्स अपनी कार से घर के गैराज में घुसता है इसके बाद दूसरा शख्स लोहे के बने हुए एक फोल्डेबल रैंप को खोल देता है। कार वाला शख्स अपनी कार को इसी रैंप के ऊपर पार्क कर देता है।
अपनी कार को पार्क करने के बाद शख्स कार से नीचे उतरता है और रैम्प पर रखी हुई कार को धकेलकर अंदर की तरफ कर देता है। ख़ास बात ये है कि रैंप कार के साथ ही अंदर चला जाता है और कार ज़रा भी जगह नहीं घेरती है।
कार पार्क करने की ये तकनीक काफी कारगर है और कम खर्च में इसे तैयार किया जा सकता है। आनंद महिंद्रा ने इस ट्वीट में लिखा है, ' यह काफी चालाकी भरा है। जब आपके पास पैंतरेबाज़ी के लिए कम जगह हो तो क्या करें ... बाधाओं से निपटने के लिए चतुर तरीके खोजना एक भारतीय प्रतिभा है!
Updated on:
18 Feb 2020, 3:36 PM IST
Published on:
18 Feb 2020, 3:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.