Mahindra XEV 9e का इंटीरियर बेहद प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर है। इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें एयर प्यूरीफायर, UV प्रोटेक्शन के साथ सनरूफ, Harman Kardon साउंड सिस्टम (Dolby Atmos सपोर्ट के साथ), हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) और AR टेक्नोलॉजी, 5G कनेक्टिविटी और स्मार्ट कार फीचर्स, इंटीग्रेटेड Amazon Alexa सपोर्ट, कूल्ड सेंटर कंसोल, 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीट्स, और टेलीस्कोपिक व टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स शामिल हैं।