अब इस आयोजन की डीटेल्स भी सामने आनी शुरू हो चुकी हैं। Auto Expo 2020 ( आटो एक्सपो 2020 ) से इस बार Hero Motocorp ( हीरो मोटोकार्प ), BMW (बीएमडब्लू), TVS ( टीवीएस ), HMSI (एचएमएसआई), Audi ( ऑडी ), Honda ( होंडा ), Toyota ( टोयोटा किर्लोस्कर ), Nissan ( निसान ), Ashok Leyland (अशोक लीलैंड) जैसी कंपनियां किनारा करने जा रही हैं। दरअसल इन कंपनियों को इस बार मंदी के दौरान काफी नुकसान झेलना पड़ा है जिसके बाद इन कंपनियों ने ऑटो एक्सपो में भाग नहीं लेने का मन बना लिया है।