टाटा मोटर्स ने अपने दो दशक पुराने ब्रांड ‘ सिएरा ’ कॉन्सेप्ट का ई-एसयूवी पेश किया। नई मॉडल का नाम ‘ सिएरा इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट ’ है। इसमें तीन दरवाजे होंगे। प्रबंधन ने कहा, इसे भारतीय वातावरण और घरेलू सड़कों के हिसाब से विकसित किया जा रहा है। टाटा मोटर्स ने 1991 में पहली बार सिएरा को पेश किया था। हालांकि, 2000 से यह सड़कों से गायब है। इसके अलावा, कंपनी अपनी फ्लैगशिप एसयूवी ग्रैविटाज, टियागो, टिगॉर, अल्ट्रॉज, नेक्सॉन और विंगर की भी झलक दिखाई। बीएस-6 मानक प्राइमा ट्रक को भी पेश किया गया।