
Activa और टीवीएस स्कूटी की छुट्टी करेगा Bajaj Chetak, 13 साल बाद हो रही है वापसी
नई दिल्ली: एक जमाना था जब लगभग हर घर में एक स्कूटर हुआ करता था और इनमें भी ज्यादातर घरों में बजाज का स्कूटर होता था। इसकी सबसे बड़ी वजह थी बजाज स्कूटर का सस्ता और परफार्मेंस में जबरदस्त होना । अपने जमाने का सबसे पॉप्युलर स्कूटर बजाज चेतक ( Bajaj Chetak ) एक बार फिर से सड़कों पर रफ्तार भरता नजर आ सकता है।
पॉवर और पेसीफिकेशन में होता रहा बदलाव-
1972 में लॉन्च हुआ ये स्कूटर आम जनता के बीच काफी पापुलर था लेकिन 2006 में इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन लॉन्चिंग से लेकर बंद होने तक इस स्कूटप में कंपनी ने काफी बदलाव किये थे । 2002 से पहले तक बजाज चेतक में 145 cc टू स्ट्रोक इंजन का उपयोग किया जा रहा था जो 7.5 bhp का पॉवर तथा 10.8 nm का टॉर्क प्रदान करता था। चेतक में 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स लगाया गया था।
2002 के बाद से फोर स्ट्रोक इंजन का प्रयोग किया जाने लगा लेकिन 2006 तक आते-आते बाजार में इन स्कूटरों की मांग बेहद कम रह गई थी यही वजह है कि कंपनी ने अचानक से इसे बंद कर दिया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस स्कूटर को जरूरी बदलावों के साथ रीलॉन्च किया जाएगा।
फैक्ट्री प्रोडक्शन से तस्वीरें हुई लीक-
हालांकि इस बारे में अभी तक बजाज ऑटो की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन बजाज चेतक की फैक्ट्री प्रोडक्शन की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि चेतक एक बार फिर से वापसी कर सकता है।
Updated on:
12 Dec 2019, 3:23 PM IST
Published on:
28 Mar 2019, 1:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.