
लॉन्चिंग को तैयार है hyundai की ये इलेक्ट्रिक कार, 350 किमी का देती है माइलेज
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर में हर बड़ी कंपनी आजकल इलेक्ट्रिक कार बना रही है। Hyundai की इलेक्ट्रिक कार कोना भी इसी साल लॉन्च होनी है। Hyundai Venue एसयूवी के मई में लॉन्च होने के बाद जून में बाजार में उतारे जाने की संभावना है। आपको बता दें कि फिलहाल हुंडई ने 2019 बैंकॉक इंटरनैशनल मोटर शो में इलेक्ट्रिक कोना को शोकेस किया है। आइये आपको इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में बताते हैं-
सबसे पहले आपको बता दें कि हुंडई अपनी ये कार देश भर में नहीं बेचेगी। कंपनी इसे फिलहाल दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में बेहद सीमित संख्या में बेचेगी।
Hyundai konaइलेक्ट्रिक एसयूवी मात्र 9.3 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 167 किलोमीटर प्रति घंटा है।
फीचर्स- इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को क्रैश टेस्ट में फाइव स्टार मिल चुके हैं। फीचर्स की बात करें तो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हीटेड सीटें, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन सेंटरिंग सिस्टम, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ऑटोमैटिक इमरर्जेंसी ब्रेकिंग आदि फीचर्स से लैस है।
पॉवर- कोना इंटरनेशनल मार्केट में दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ मिलती है। भारत में इसका कम पावर वाला यानी 39.2 kWh वाला वर्जन आएगा, जो 136 PS का पावर और 400 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। एक घंटे की चार्जिंग में इसकी 80 पर्सेंट बैटरी चार्ज हो जाएगी।
यहां ध्यान देने इसके लिए आपको 100kW DC फास्ट चार्जर से जोड़ना होगा। नॉर्मल एसी पॉइंट में कनेक्ट करने पर यह लगभग 6 घंटे का वक्त लेगी।
भारत में बिकने वाले वेरिएंट को एक बार चार्ज करके आप 350 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं।
Updated on:
30 Mar 2019, 12:54 PM IST
Published on:
28 Mar 2019, 11:00 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.