इस AC हेलमेट का वजन 1.7 किलोग्राम है। मार्केट में मिलने वाले हेलमेट से ये दुगना भारी है। इस हेलमेट के साथ ही आपको इससे जुड़ा हुआ एक ट्यूब भी मिलता है जो हेलमेट के अंदर के टेम्प्रेचर को कम करता है। इस हेलमेट का दूसरा पार्ट किसी बैग की तरह होता है जिसे आप बाइक चलाते समय पहन सकते हैं। पहनने वाली यूनिट में रिवर्स थर्मो कपल, हीट ऐक्सचेंजर, कंट्रोल और ब्लोवर शामिल हैं।