नई कार खरीदने से पहले अपनी जरूरत और बजट का सही आंकलन करें। आपको कौन सी कार चाहिए हैचबैक, सेडान, या एसयूवी? इसके अलावा माइलेज, बैठने की क्षमता और ड्राइविंग हैबिट्स के हिसाब से भी बजट तय करें। याद रखें एक्स शोरूम कीमत के अलावा RTO रजिस्ट्रेशन बीमा और अन्य खर्च भी होते हैं।