दुनिया में धीरे-धीरे पानी का संकट गहराने लगा है। यहां तक की कई देशों में तो अभी भी पानी की बहुत ज्यादा कमी है और भारत के कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते हैं तो ऐसे में कार को पानी से साफ (Car Wash) करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। राजस्थान, मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र, बुंदेलखंड जैसे कई हिस्सों में लोग पानी लेने के लिए कई-कई किमी दूर जाते हैं। पानी इंसान के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है इसलिए सिर्फ इसका जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जाना चाहिए न कि इसे बर्बाद किया जाना चाहिए।