एक गाड़ी पर लिखा हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर उस गाड़ी और उसके मालिक की पहचान बताता है, उस नंबर के जरिए उसके मालिक के बारे में और उसके मॉडल के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। यहां तक कि मालिक का पता क्या है ये भी पता लगा सकते हैं। पहले ये जानकारी निकालना आम इंसान के बस की बात नहीं थी, लेकिन आज के समय में आप इस जानकारी को भी टेक्नोलॉजी की मदद से बड़ी ही आसानी से हासिल कर सकते हैं। अगर रास्ते में आपको कोई गाड़ी नजर आती है, जो किसी तरह की गलत गतिविधियों के लिए इस्तेमाल की जा रही है या फिर एक्सीडेंट करके चला गई है तो आप उसके नंबर के जरिए उसके मालिक का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे पता लगाई जाती है गाड़ी और गाड़ी के मालिक की जानकारी।