ये नए फीचर्स होंगे शामिल
फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट के इंटीरियर में काफी बदलाव किए जाएंगे और उसे काफी लग्जरी बनाया जाएगा। कार के इंटीरियर में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट वाला सिंक 3 इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट में नए हैडलैंप्स, नई फ्रंट ग्रिल, नई टेललैंप्स और नया बंपर दिए जा सकते हैं।