आज के इस समय में ड्राइविंग करना एक कॉमन बात है। देशभर में ही नहीं, दुनियाभर में गाड़ियों की संख्या बढ़ रही हैं और इसके साथ ही ड्राइविंग करने वाले लोगों की भी। हालांकि ड्राइविंग सेफ और कानूनी का ध्यान रखते हुए करनी चाहिए। कानूनी तरीके से ड्राइविंग करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) का होना बहुत ज़रूरी है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करना बहुत ही आसान होता है। घर बैठे-बैठे ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई किया जा सकता है। पर परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट (Driving Test) पास करना ज़रूरी होता है। कई बार कुछ गलतियों की वजह से कई लोग ड्राइविंग टेस्ट में फेल भी हो जाते हैं। ऐसे में ड्राइविंग टेस्ट को पास करने के लिए कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।