हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी कार हमेशा नई जैसी दिखे। इसके लिए कार की देखभाल करना बहुत ज़रूरी है। कार के लुक्स और क्लीनलीनेस को बनाए रखने के लिए कार को सही से साफ रखने के साथ-साथ उसकी सही केयर भी ज़रूरी है। कार को साफ रखने के लिए टाइम टू टाइम कार को वॉश करना ज़रूरी है। ज़्यादातर लोगों को लगता है कि कार को धोना काफी आसान होता है और इसके दौरान कुछ खास ध्यान रखने की ज़रुरत नहीं होती, पर ऐसा नहीं है। कार को धोते समय काफी सावधानी रखनी ज़रूरी होती है। और सर्दियों के मौसम में तो कार वॉश के दौरान और भी ज़्यादा सावधानी रखनी ज़रूरी है। सर्दियों के दौरान कार वॉश करते हुए कुछ गलतियाँ करने से बचना भी ज़रूरी है।