
प्रमुख कार कंपनी फोर्ड इंडिया ने मंगलवार को अपने कुछ मॉडलों के दाम घटाने की घोषणा की। इसके तहत कंपनी ने फोर्ड एस्पायर व फोर्ड फिगो के दाम 91,000 रुपए तक घटाएं हैं ताकि इनकी बिक्री बढ़ाई जा सके।
कंपनी के बयान में कहा गया है कि संशोधित कीमतों के तहत कंपनी की सेडान फोर्ड एस्पायर की कीमत 5.28 लाख रुपए से लेकर 6.8 लाख रुपए (पेट्रोल संस्करण) होगी। इस मॉडल के दाम में 25,000 रुपए से लेकर 91,000 रुपए तक की कटौती की गई है।
इसी तरह फोर्ड एस्पायर के डीजल संस्करण के दाम भी 25,000 रुपए से लेकर 91,000 रुपए तक घटाए गए हैं। इस कार के दाम अब 6.93 लाख रुपए से लेकर 7.89 लाख रुपए तक होंगे। इसी तरह कंपनी की हैचबेक फिगो की कीमत दिल्ली शोरूम में 4.54 लाख रुपए से 6.29 लाख रुपए (पेट्रोल संस्करण) होगी।
इसकी कीमत में 29,000 रुपए से 30,000 रुपए तक की कटौती हुई है। वहीं फिगो के डीजल संस्करण के दाम में 50,000 रुपए तक की कटौती की गई है। इसकी कीमत 5.63 लाख रुपए से 7.18 लाख रुपए होगी। कंपनी का कहना है कि नई कीमत तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
Published on:
09 Aug 2016 10:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
