2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुजुकी से लेकर टोयोटा तक, इन 5 कंपनियों ने जून महीने में की बंपर बिक्री

Car Sale June 2023: जून, 2023 में कार बिक्री के आंकडों में काफी उछाल देखने को मिला है। बीते महीने की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, जून में 3.28 लाख वाहनों की बिक्री की गई है। जून में इन पांच ऑटोमोबाइल कंपनी ने कार बिक्री के मामले में अपना लोहा मनवाया है। देखें पूरी लिस्ट-
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 4 Jul 2023, 6:02 PM IST

Car Sale June 2023

Car Sale June 2023

Car Sale June 2023: जून का महीना समाप्त होने के साथ ही सभी मोटर वाहन कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। जून में बिक्री आंकडों में काफी उछाल देखने को मिला है। बीते महीने की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, जून में 3.28 लाख वाहनों की बिक्री की गई है। बिक्री का यह आंकड़ा साल 2022 में भारत में जून में बेचे गए वाहनों की तुलना में 2.51 फीसदी ज्यादा है। आइए जानते हैं किन 5 वाहन निर्माताओं में जून, 2023 में सबसे ज्यादा बिक्री की है।


TATA मोटर्स तीसरे स्थान पर

टाटा मोटर्स ने जून 2023 में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी दोनों में साल-दर-साल सुधार किया है। पिछले महीने बिक्री 47,235 यूनिट रही, जो जून 2022 में बेची गई 45,197 गाड़ियों से 4.51 फीसदी ज्यादा है। वहीं कमर्शियल यूनिट्स के सेलिंग की बात करें तो, कंपनी को नुकसान हुआ है। जून 2023 में टाटा ने 34,314 कमर्शियल गाड़ियों को सेल करने में कामयाब रही, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई गाड़ियों से कम है।

यह भी पढ़ें : क्या बाइक के फ्यूल टैंक में घुस गया है पानी, इस आसान ट्रिक्स से कर सकतेे हैं साफ


5वें स्थान पर टोयोटा

18.75 फीसदी की बढ़त के साथ टोयोटा नंबर 5 पर काबिज है। बीते महीने टोयोटा ने 19,608 गाड़ियों की बिक्री की है। वहीं साल 2022 में 16,512 गाड़ियों की सेलिंग हुई थी। हालाँकि, MoM आधार पर बिक्री मई 2023 में बेची गई 20,410 इकाइयों से 3.93 प्रतिशत कम हो गई।

यह भी पढ़ें : Kia ने पेश किया Seltos Facelift, सनरूफ और ADAS समेत कई फीचर से है लैस