1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bike Problem: क्या आप की बाइक के फ्यूल टैंक में घुस गया है पानी, इस आसान ट्रिक्स से कर सकतेे हैं साफ

Bike Problem: आपकी बाइक बार - बार बंद हो जा रही है। क्या आपकी मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक में पानी घुस गया है। अगर ऐसा है तो, गाड़ी का इंजन भी सीज हो सकता है। आइए जानते हैं घर पर ही कैसे फ्यूल टैंक से साफ करें पानी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 4 Jul 2023, 2:04 PM IST

What to do if water has entered the fuel tank of bike

What to do if water has entered the fuel tank of bike

Bike Problem: बारिश के मौसम शुरु हो गया है। ऐसे में अक्सर बाइक के फ्यूल टैंक में बरसात का पानी अंदर चला जाता है। या बाइक वॉश कराते समय पानी अंदर चला जाता है। पेट्रोल टैंक में पानी जाने की वजह से मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं होती है, अगर स्टार्ट हो जाती है तो, कुछ कदम जानें के बाद बंद हो जाती है। ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? जिससे बिना किसी नुकसान के फ्यूल टैंक से पानी साफ किया जा सकता है।

इंजन हो सकता है सीज
टैंक से पेट्रोल इंजन में पंप किया जाता है। फ्यूल इंजन को ठंडा करने और चिकनाई देने में भी मदद करता है। ऐसे में बाइक के फ्यूल टैंक में जितना अधिक पानी होगा, उतनी समस्या बढ़ती जाएगी। अगर पानी टैंक में से इंजन में चला जाए तो, इंजन सीज होनी की संभावना बढ़ जाती है।

इस ट्रिक से आसानी से करें पानी साफ
अगर आपकी मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक में पानी चला गया है तो, यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। इसे कुछ आसान उपाय करके घर पर ही साफ किया जा सकता है। सबसे पहले किसी पाइप की मदद से टैंक के अंदर का सारा पेट्रोल किसी बाटल में निकाल लें। इसके बाद बाटल को कुछ देर के लिए रख दें। ताकि बाइक का फ्यूल टैंक अच्छी तरह सूख जाए। इसके बाद बाटल में भरे पेट्रोल को देखेंगे तो, उसमें पेट्रोल सहत के नीचे और पानी सतह पानी के ऊपर आ गया रहेगा। इसके बाद पानी को सावधानी से बाहर निकाल दें और पेट्रोल को फ्यूल टैंक में वापस डाल दें।

यह भी पढ़ें: Skoda Kushaq Matte Edition: नए अवतार में लांच हुई स्कोडा कुशाक, जानिए कीमत और फीचर्स