
Skoda Kushaq Matte Edition
Skoda Kushaq Matte Edition: स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी धांसू SUV कुशाक मैट एडिशन लॉन्च कर दिया है। जिसकी बॉडी में मैट फिनिश में कार्बन स्टील शेड दिखते हैं। इसके अलावा इसमें कोई और बदलाव नहीं किया गया है। ये एडिशन समित ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है। निर्माता ने इस एडिशन को महज 500 यूनिट ही बनाया है। कस्टमर्स कुशाक मैट एडिशन को 1.0 TSI और 1.5 TSI दोनों इंजनों के ऑटोमैटिक के साथ-साथ मैनुअल और ऑटो गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ चुन सकते हैं। हालाँकि, कुशाक मैट एडिशन केवल 500 यूनिट तक लिमिटेड है।
कुशाक ने पूरे किए सफल दो साल
बता दें कि कुशाक स्कोडा ऑटो कंपनी की पहली एसयूवी थी, जिसे MQB-A0-IN प्लैटफॉर्म पर डिजाइन किया गया था। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टर पेट्र सॉल्क ने बताया कि कुशाक जल्द ही मार्केट में अपने दो सक्सेजफुल इयर कंप्लीट कर लेगी। हम अपनी कार में लगातार नए फीचर्स ऐड कर रहें हैं और ग्राहकों का फीडबैक जान रहे हैं।
ये फीचर्स बनाते हैं खास
मैट एडिशन की उपकरण सूची टॉप-स्पेक स्टाइल ट्रिम पर आधारित है, लेकिन विशेष रूप से, इसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ मोंटे कार्लो ट्रिम से बड़ी 10.0-इंच टचस्क्रीन मिलती है। इसमें स्टाइल ट्रिम के ऊपर सब-वूफर के साथ 6-स्पीकर साउंड सिस्टम भी मिलता है। यह एसयूवी 5 स्टार क्रैश सिक्योरिटी रेटिंग के साथ ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट सीट वेंटिलेशन सहित कई बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं।
एक्स शो रूम ये है प्राइज
कीमत की बात करें तो नए एडिशन की कीमत मैनुअल कुशाक स्टाइल वेरिएंट से 40,000 रुपये ज्यादा है। कुशाक मैट एडिशन के दाम 1.0 TSI मैनुअल के लिए 16.19 लाख रुपये, 1.0 TSI ऑटोमैटिक के लिए 17.79 लाख रुपये, 1.5 TSI मैनुअल के लिए 18.19 लाख रुपये और टॉप-स्पेक 1.5 TSI ऑटोमैटिक के लिए 19.39 लाख रुपये से शुरू होती हैं।
Updated on:
4 Jul 2023, 12:18 PM IST
Published on:
4 Jul 2023, 12:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.