
Hyundai Creta Electric: दक्षिण कोरियाई दिग्गज कार निर्माता कंपनी हुंडई अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार क्रेटा (Hyundai Creta Electri) को 17 जनवरी 2025 को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तैयार है। बता दें कि, 17 जनवरी 2025 से दिल्ली में भारत मोबिलिटी शो के आयोजन की शुरुआत होने जा रही है। ब्रांड ने इसके लॉन्च से पहले ही गाड़ी से जुड़ी डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। इस आर्टिकल में हम आपको इलेक्ट्रिक क्रेटा की डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है। जिसमें सिंगल-पेडल ड्राइविंग (आई-पेडल), शिफ्ट-बाय-वायर टेक्नोलॉजी, डिजिटल-की, V2L यानि व्हीकल से लोड कैपेसिटी, 10.25 इंच की डुअल कर्विलीनियर स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके आलावा ईवी चार्जिंग के लिए in-car payment, 8-स्पीकर बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, डुअल-जोन ऑटोमेटिक टेम्परेचर कंट्रोल, फ्रंट वेन्टीलेटेड सीट्स, कूल्ड ग्लव बॉक्स, कूल्ड स्टोरेज के साथ एक फ्रंट आर्मरेस्ट, वॉइस इनेबल्ड स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ और हुंडई ब्लूलिंक कनेक्टिविटी के साथ 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स से लैस है।
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के बैटरी पैक की बात करें तो, ब्रांड ने पुष्टि की है कि क्रेटा ईवी दो बैटरी पैक के साथ आएगी। जिसमें - 42kWh और 51.4kWh (लॉन्ग रेंज) शामिल हैं। इनकी रेंज की बात करें तो 42kWh बैटरी पैक से सिंगल चार्ज पर 390km तक चलाया जा सकेगा, वहीं 51.4kWh बैटरी पैक से 473km की दूरी तय करने का दावा है।
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक का चार्जिंग टाइम - क्रेटा इलेक्ट्रिक के चार्जिंग टाइम की बात करें तो, इस एसयूवी को 11kW स्मार्ट कनेक्टेड वॉल बॉक्स चार्जर या फिर AC होम चार्जर से 4 घंटे में 10 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा, जिसे myHyundai ऐप से ऑपरेट किया जा सकता है। क्रेटा ईवी में डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे महज 58 मिनट में इसको फुल चार्ज किया जा सकता है।
सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से देखें तो, इलेक्ट्रिक क्रेटा में 75 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं, जिसमें से 52 सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर सभी वेरिएंट्स के लिए उपलब्ध हैं।
स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में 6 एयरबैग, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और आईसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर शामिल हैं। इसके अलावां इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर, सराउंड-व्यू मॉनिटर, रेन-सेंसिंग वाइपर, डिजिटल-की जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ब्रांड ने गाड़ी की सेफ्टी पर जबरदस्त काम किया है, क्रेटा इलेक्ट्रिक में हुंडई स्मार्टसेंस लेवल 2 ADAS सुइट भी दिया गया है, जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन वार्निंग और स्टॉप-एंड-गो फंक्शनैलिटी के साथ स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जैसे 19 फीचर्स मौजूद हैं। ADAS सुइट एक रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से जुड़ा है जो ऑटोमेटिकली आगे आ रही या चल रही गाड़ी से दूरी को भांप लेता है, जरूरत पड़ने पर गाड़ी अपने आप ही रुक जाती है।
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमतों का खुलासा लॉन्च के बाद ही होगा, लेकिन उम्मीद है इसकी कीमत 22 लाख रुपये से 26 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mahindra BE 6, Tata Curvv EV, MG ZS EV और अपकमिंग Maruti e Vitara जैसी गाड़ियों से होगा।
Updated on:
7 Jan 2025, 12:53 PM IST
Published on:
6 Jan 2025, 3:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.