नई दिल्लीः देश में एमपीवी ( मल्टी पर्पज वेहिकल ) की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब हुंडई जल्द ही एक नई MPV लॉन्च करने जा रहा है। आपको बता दें कि ये कार हाल ही में लॉन्च की गई Hyundai Venue के प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। जानकारी के मुताबिक हुंडई के इस कार के आने के बाद महिंद्रा मराजो और और मारुती अर्टिगा जैसी कारों को टक्कर मिलेगी।