नैनो सेलूलोज़ नैनो फाइबर ( CNF ) से तैयार की गई है ये कार। आपको बता दें कि ये नैनो फाइबर लकड़ी से तैयार किया जाता है। नैनो फाइबर से तैयार वजह से कार काफी ख़ास बन जाती है। यह फाइबर मैटीरियल लकड़ी, एग्रीकल्चरल वेस्ट और दूसरे ऑर्गेनिक मैटीरियल से बनता है। सेल्युलोज नैनो फाइबर, स्टील के वजन का 20 फीसदी ही होता है, लेकिन यह 5 गुना ज्यादा मजबूत होता है। इसका इस्तेमाल इंजीनियरिंग मैटीरियल के रूप में किया जाता है। इस कार के बॉडी वर्क में सेल्युलोज नैनो फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।