
Carens Clavis Launched in India: Check Variant-wise Prices (Image Source: KIA India)
Kia Carens Clavis: Kia ने भारत में अपनी नई MPV, Carens Clavis को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कार अपनी प्रीमियम लुक्स, फीचर्स और दमदार इंजन ऑप्शन के चलते मिड और अपर SUV सेगमेंट में काफी सुर्खियों में है। Carens Clavis को कंपनी ने मौजूदा Carens MPV के साथ बेचा जाएगा लेकिन यह कई मायनों में उससे अलग और ज्यादा एडवांस है।
Carens Clavis को सात वेरिएंट्स में पेश किया गया है जो कि तीन इंजन ऑप्शन और 8 कलर ऑप्शंस के साथ आती है। इसकी बुकिंग 9 मई से शुरू हो चुकी है और डिलीवरी अगले हफ्ते से शुरू होगी। Kia ने इसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है जो एक फैमिली के लिए कंफर्ट, टेक्नोलॉजी और स्टाइल से भरपूर कार चाहते हैं।
| इंजन (Engine) | ट्रांसमिशन (Transmission) | ट्रिम (Trim) | कीमत (INR) |
|---|---|---|---|
| पेट्रोल G1.5/ (7-सीटर) | 6MT | HTE | Rs 11,49,900 |
| 6MT | HTE (O) | Rs 12,49,900 | |
| 6MT | HTK | Rs 13,49,900 | |
| 6MT | HTE (O) | Rs 13,39,900 | |
| 6MT | HTK | Rs 14,39,900 | |
| 6MT | HTK+ | Rs 15,39,900 | |
| 6MT | HTK+ (O) | Rs 16,19,900 | |
| 6MT | HTX | Rs 18,39,900 | |
| 6iMT | HTX+ | Rs 19,39,900 | |
| 6iMT | HTX | Rs 18,69,900 | |
| 6iMT | HTX+ | Rs 19,69,900 | |
| पेट्रोल टर्बो G1.5/ (7-सीटर) | 6iMT | HTK+ | Rs 16,89,900 |
| 6iMT | HTK+ (O) | Rs 17,69,900 | |
| 7DCT | HTX+ | Rs 21,49,900 | |
| पेट्रोल टर्बो G1.5/ (6-सीटर) | 6MT | HTX+ | Rs 19,39,900 |
| 6iMT | HTX+ | Rs 19,69,900 | |
| 7DCT | HTX+ | Rs 21,49,900 | |
| डीजल 1.5/ (7-सीटर) | 6MT | HTE | Rs 13,49,900 |
| 6MT | HTE (O) | Rs 14,54,900 | |
| 6MT | HTK | Rs 15,51,900 | |
| 6MT | HTK+ | Rs 16,49,900 | |
| 6MT | HTK+ (O) | Rs 17,29,900 | |
| 6MT | HTX | Rs 19,49,900 | |
| 6AT | HTK+ | Rs 17,99,900 |
1.5L NA पेट्रोल इंजन - 113bhp की ताकत और 144Nm टॉर्क के साथ आता है, इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
1.5L टर्बो पेट्रोल GDi इंजन -158bhp और 253Nm टॉर्क के साथ, 6MT, 6iMT और 7DCT गियरबॉक्स का विकल्प।
1.5L डीजल इंजन - यह 113bhp और 250Nm का आउटपुट देता है, साथ में 6MT और 6AT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
| इंजन प्रकार | पावर आउटपुट | टॉर्क आउटपुट | ट्रांसमिशन विकल्प |
|---|---|---|---|
| 1.5L NA पेट्रोल | 115 PS | 144 Nm | 6-स्पीड मैनुअल |
| 1.5L टर्बो पेट्रोल | 160 PS | 253 Nm | 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, 7-स्पीड DCT |
| 1.5L डीजल | 116 PS | 250 Nm | 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमेटिक |
Carens Clavis को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के साथ तैयार किया गया है जो इसे इस सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों के मुकाबले काफी अपडेटेड बनाते हैं। इसमें लेवल 2 ADAS सिस्टम दिया गया है जो ड्राइविंग के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा देता है। साथ ही, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। ड्राइव मोड्स और डुअल डिजिटल स्क्रीन जैसी सुविधाएं इसे तकनीकी रूप से और बेहतर बनाती हैं। Kia का कनेक्टेड कार सिस्टम भी इसमें शामिल है, जिससे कुछ फंक्शन मोबाइल ऐप के जरिए एक्सेस किए जा सकते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें ब्लू और बेज डुअल टोन थीम दी गई हैऔर यह 6 और 7 सीटर दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।
Kia Carens Clavis को भारतीय बाजार में कई पॉपुलर मिड-साइज और 3-रो SUVs से कड़ी टक्कर मिलेगी। इसकी मिड-रेंज वेरिएंट्स का मुकाबला Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, MG Astor, Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी गाड़ियों से होगा, जो पहले से ही इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।
वहीं, इसके टॉप वेरिएंट्स Hyundai Alcazar, MG Hector Plus और Mahindra XUV700 जैसी बड़ी और ज्यादा प्रीमियम SUV से भिड़ेंगे। ये सभी गाड़ियां फीचर्स, परफॉर्मेंस और स्पेस के लिहाज से Carens Clavis को सीधी चुनौती देती हैं।
Updated on:
23 May 2025 11:18 am
Published on:
23 May 2025 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
