10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑल्टो से लेकर सिआज़ तक मारुती की इन कारों पर मिल रहा 1.50 लाख का डिस्काउंट

हुंडई और टाटा मोटर्स की कारों पर दिया जा रहा है ऐसे में अगर आप भी कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये मौक़ा आपके लिए बेहद ही ख़ास है।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Aug 11, 2018

maruti car sale

ऑल्टो से लेकर सिआज़ तक मारुती की इन कारों पर मिल रहा 1.50 लाख का डिस्काउंट

नई दिल्ली: इसी महीने से सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी धाकड़ कारों के दाम में बढ़ोत्तरी की है, इन कारों को पहले के मुकाबले अब खरीदना मुश्किल हो गया है ऐसे में 15 अगस्त के मौके पर ग्राहकों के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियां फिर से मेहरबान दिखाई दे रही हैं तभी तो इन कारों पर 1.50 लाख का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये डिस्काउंट मारुती, हुंडई और टाटा मोटर्स की कारों पर दिया जा रहा है ऐसे में अगर आप भी कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये मौक़ा आपके लिए बेहद ही ख़ास है।

Swift के दाम पर मिल रही महिंद्रा Scorpio और टाटा सफारी जैसी धमाकेदार SUV

कारों पर भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ ही कंपनियां एक्‍सचेंज बोनस, लो कॉस्‍ट ईएमआई और सस्‍ते इंश्‍योरेंस भी दे रही हैं, इन ऑफर्स का लाभ ग्राहक सिर्फ 15 अगस्त तक ही ले सकते हैं, इसके बाद आपको कारों पर इतना भारी डिस्काउंट नहीं मिलेगा।

सस्ती कारों की छुट्टी कर देगी Nissan की ये जबरदस्त कार, शानदार सेफ्टी फीचर्स से है लैस

इन कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुती सुजुकी की सिआज़ पर 1 लाख रुपए तक का डि‍स्‍काउंट और 50 हजार रुपए का एक्‍सचेंज बोनस, ऑल्‍टो के10 पर 27 हजार तक का डि‍स्‍काउंट और 35 हजार रुपए का एक्‍सचेंज बोनस, मारुति ऑल्‍टो 800 पर 30 हजार का कैश डि‍स्‍काउंट और 30 हजार रुपए का एक्‍सचेंज बोनस, डिजायर पर 25 हजार का कैश डि‍स्‍काउंट और 30 हजार का एक्‍सचेंज बोनस, मारुति‍ वैगनआर पर 35 हजार की छूट, मारुति‍ स्‍वि‍फ्ट पर 25 हजार रुपए की छूट और 25 हजार का एक्‍सचेंज बोनस, मारुति‍ इग्‍निस पर 30 हजार का डि‍स्‍काउंट, 25 हजार रुपए का एक्‍सचेंज बोनस, सेलेरि‍ओ पर 30 हजार की छूट, 10 हजार रुपए का बोनस और मारुति‍ अर्टि‍गा पर 15 हजार रुपए की छूट मिल रही है।

विराट और धोनी से भी ज्यादा महंगी कार चलाता है ये टेनिस प्लेयर, जीता है राजाओं की जिंदगी