
Maruti Suzuki Invicto
Maruti Suzuki Invicto: भारत की दिग्गज कार निर्माता मारुति सुजुकी आज यानी 5 जुलाई को नई इनविक्टो एमपीवी लॉन्च करने जा रही है। हालांकि वाहन निर्माता कंपनी ने इस एसयूवी के बारें में कोई डिटेल अभी तक साझा नहीं की है। लेकिन स्पाई तस्वरों और कार के टीजर के जरिए कुछ जानकारियां सामने आई हैं। बता दें इनविक्टो एमपीवी भारत में सुजुकी का सबसे महंगा मॉडल है।
इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो इस कार में आप लोगों को वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.1 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट, सेकंड रो में Ottoman सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और मल्टी जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। जहां तक बदलावों की बात है, डैशबोर्ड पर सिल्वर ट्रिम के बजाय, इनविक्टो के केबिन में स्टीयरिंग व्हील पर सुजुकी लोगो के अलावा कॉपर ब्राउन इंसर्ट दिए गए हैं।
23 लाख से 27 लाख के बीच होगी कीमत
स्पाई जानकारियों के मुताबिक, कंपनी इस प्रीमियम एसयूवी को दो जेटा और अल्फा वेरिएंट में लॉन्च करेगी। जानकारों का अनुमान है कि इसकी कीमत इनोवा हाईक्रास से थोड़ा सा ज्यादा रहने वाला है। इंविक्टो का एक्स शोरुम प्राइज 23 लाख से 27 लाख के बीच हो सकता है।
यह भी पढ़ें: इन 5 कंपनियों ने जून महीने में की बंपर बिक्री
Updated on:
5 Jul 2023, 11:02 AM IST
Published on:
5 Jul 2023, 11:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.