23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MG Sales November 2024: एमजी की इस इलेक्ट्रिक कार पर खूब प्यार लुटा रहें ग्राहक, बिक्री में 20 फीसदी की उछाल

MG Cars in India: एमजी मोटर भारत में फिलहाल इस समय Comet EV, Windsor EV, ZS EV सहित Astor, Hector, Hector Plus और Gloster एसयूवी की बिक्री करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 1 Dec 2024, 4:34 PM IST

MG Windsor EV

MG Sales November 2024: देश में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, यही वजह है कि कार कंपनियां भी लगातार नए-नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग के साथ प्रतिस्पर्धा में लगी हुई है। नवंबर महीना बीत चुका है और MG Motors ने पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस सेल्स रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में एमजी की नई इलेक्ट्रिक कार Windsor को खूब प्यार मिल रहा है।

JSW MG Motor India Sales: नवंबर में बिकीं इतनी गाड़ियां

भारत में पिछला महीना MG मोटर के लिए शानदार रहा है, कंपनी ने इस दौरान कुल 6019 गाड़ियों की बिक्री की है। साल-दर-साल के हिसाब से बिक्री में 20% की बढ़ोतरी दर्ज दर्ज की गई है। नवंबर में एमजी की कुल कार सेल्स में इलेक्ट्रिक कारों का मार्केट शेयर 70% रहा। जिसमें सबसे बड़ा योगदान इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर विंडसर ईवी का रहा है। MG Motors के मुताबिक, नवंबर महीने में Windsor EV की भारी डिमांड रही है, इसकी 3144 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कंपनी की टोटल सेल्स का 50 फीसदी से भी ज्यादा है।

यह भी पढ़ें– Best Compact SUVs: ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती एसयूवी, कीमत 6 लाख रुपये से शुरू, आप की फेवरेट कौन?

एमजी मोटर भारत में फिलहाल इस समय Comet EV, Windsor EV, ZS EV सहित Astor, Hector, Hector Plus और Gloster एसयूवी की बिक्री करती है।

यह भी पढ़ें– पिक्चर अभी बांकी है मेरे दोस्त! 2024 खत्म होने से पहले लॉन्च होंगी ये 5 धांसू कारें, आपको किसका इंतजार?

MG Windsor EV Price: विंडसर ईवी की कीमत?

प्राइस की बात करें तो Windsor EV 9.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत के साथ आती है। हालांकि, इस कीमत में बैटरी की कॉस्ट शामिल नहीं है। MG अपनी EV रेंज के लिए BaaS प्रोग्राम ऑफर कर रही है, जिससे ग्राहक बैटरी को अलग से किराए पर ले सकते हैं। कंपनी को बैटरी के लिए 3.50 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें– Mahindra BE 6e खरीदें या Tata Curvv EV को ले जाएं घर, 2 मिनट में समझें कौन सी इलेक्ट्रिक कार आपके लिए है बेहतर?