
New Honda SP 125 Launched: दो पहिया निर्माता होंडा ने अपनी बाइक Honda SP 125 को नए अपडेट के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। 2025 Honda SP 125 को OBD 2B उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप बनाया गया है। यह अपडेटेड बाइक 5 कलर ऑप्शन में पेश की गई है जिसमें, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, पर्ल सायरन ब्लू, इंपीरियल रेड मेटैलिक और मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक शामिल हैं। चलिए जानते हैं कि, इस बाइक में क्या बदलाव किए गए हैं।
लुक की बात करें तो, इसमें बदलाव के साथ कनेक्टिविटी फीचर्स अपडेट किए गए हैं। 2025 मॉडल में कई नए डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं। इसमें नया टैंक कवर, क्रोम मफलर कवर और आकर्षक ग्राफिक्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। इस बाइक में अब एलईडी हेडलैंप और टेललैंप भी ऑफर किए गए हैं।
नई होंडा एसपी125 के फीचर्स की बात करें तो, यह 4.2 इंच की टीएफटी डिस्प्ले के साथ आती है, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और होंडा रोडसिंक ऐप का सपोर्ट भी मिलता है। अब आप अपनी बाइक को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और नैविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स को यूज कर पाएंगे। इसके साथ ही वॉइस असिस्टेंट फीचर मिलता है। फोन चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिलता है।
New Honda SP 125 के प्राइस की बात करें तो, ड्रम वेरिएंट को 91,771 रुपये और डिस्क वेरिएंट को 1,00,284 रुपये के प्राइस पर लॉन्च किया गया है, दी गई कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
पावरट्रेन को अपडेट किया गया है, इसमें अब नए OBD 2B उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप अपडेटेड 124cc, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 10.7bhp की पावर और 10.9Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 2025 Honda SP 125 में 17-इंच के पहिए, सस्पेंशन के लिए टेलीस्कोपिक फोर्क्स और ड्यूल स्प्रिंग्स देखने को मिलती है। नई SP 125 का वजन 116 किलोग्राम है, इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 11.2-लीटर है।
Updated on:
29 Dec 2024 11:47 am
Published on:
23 Dec 2024 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
