31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Oben Rorr: ओबेन रोर इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू, जानिए कीमत और खूबियां

Oben Rorr electric bike: ओबेन इलेक्ट्रिक ने अपनी पहली मोटरसाइकिल ओबेन रोर की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने करीब एक साल पहले इस बाइक को लांच किया था। ओबेन इलेक्ट्रिक ने फर्स्ट टू रोर (F2R) प्रोग्राम के तहत पहले 25 कस्टमर्स को अपनी हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की चाबी दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 11 Jul 2023, 3:31 PM IST

Oben Rorr electric bike

Oben Rorr electric bike

इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत एक्स शोरूम 1.5 लाख रुपये है।

12,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशनों पर फ्री एक्सेस

ईवी स्टार्टअप ओबेन इलेक्ट्रिक अपने कस्टमर्स को बाइक खरीद के पहले साल 3 फ्री सर्विस मुहैया करा रहा है। इसके साथ 50,000 किमी/तीन साल की वारंटी को पांच साल या 75,000 किमी, जो भी पहले हो, तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि मोटर की 3 साल तक वारंटी दी जा रही है। कस्टमर को रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) और चार्जिंग पार्टनर्स के जरिए 12,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशनों पर फ्री एक्सेस की सुविधा दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: भारत में आज से Hyundai Exter की डिलीवरी शुरू

21 हजार प्री ऑर्डर मिले

कंपनी ने दावा किया है कि उसे ओबेन रोर मोटरसाइकिल के लिए 21 हजार प्री- ऑर्डर मिले हैं। कंपनी हर शहर,राज्य में अपना शोरूम और सर्विस सेंटर खोलने का प्लान कर रही है। साथ ही आगामी समय में कंपनी का विस्तार करेगी।
यह भी पढ़ें: इस महीने Mahindra Thar समेत कई गाड़ियों पर 73 हजार रुपये तक का डिस्काउंट