
Ola Electric Bike
पिछले कई सालों में इलेक्ट्रिक कार और बाइक की डिमांड काफी बढ़ी है। ऐसे में भारत की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक भी अपना विस्तार कर रही है। एक के बाद एक कई वाहन लांच कर रही है। इसी कड़ी में ओला इलेक्ट्रिक अगले महीने यानी 15 अगस्त को ग्लोबल मार्केट में अपनी पहले बाइक लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक व इलेक्ट्रिक कार लाने की घोषणा पहले ही कर चुकी है।
सविर्स सेंटर के विस्तार में जुटी ओला इलेक्ट्रिक
बता दें कि ओला अपने सर्विस सेंटर का विस्तार करने में लगी हुई है। ताकि कस्टमर को सर्विस व रिपेयर में किसी तरह की परेशानी सामना नहीं करना पड़े। मौजूदा समय में कंपनी टू व्हीलर सेगमेंट में भारत में टॉप पोजिशन पर काबिज है। ओला इलेक्ट्रिक मार्केट में 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है और बीते कई महीनों से यह लगातार बढ़ रही है। कंपनी 30,000 यूनिट/प्रतिमहीने की बिक्री कर रही है।
यह भी पढ़ें: BMW X5 Facelift: 14 जुलाई को भारत में होगी लॉन्च
इतनी हो सकती है कीमत
अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इस बाइक कीमत 2.50 लाख रुपये ज्यादा रखने वाली है। ओला का मोटिव है कि किफायती वाहन में बेहतरीन प्रदर्शन और फीचर्स दिए जाएं।
यह भी पढ़ें: Purple Style Labs के CEO ने खरीदी भारत की पहली Mclaren Artura कार
Updated on:
13 Jul 2023, 12:36 PM IST
Published on:
13 Jul 2023, 12:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.