5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खत्म नहीं हो रही OLA की मुसीबतें, कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री के आंकड़े में किया घालमेल, अब सरकार ने मांगा जवाब

OLA: अब भारी उद्योग और सड़क मंत्रालय ने ओला इलेक्ट्रिक से यह स्पष्ट करने को कहा है कि रजिस्ट्रेशन और बिक्री के आंकड़ों में इतना बड़ा अंतर क्यों है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 21 Mar 2025, 3:21 PM IST

OLA

OLA

OLA की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ओला इलेक्ट्रिक एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार मामला कंपनी द्वारा रिपोर्ट की गई बिक्री और सरकारी पोर्टल पर दर्ज पंजीकरण के आंकड़ों के बीच बड़े अंतर से जुड़ा है। दरअसल, 28 फरवरी 2025 को ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया कि उसने फरवरी में 25,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं। लेकिन, वाहन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कंपनी के केवल 8,652 वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। इस विसंगति को देखते हुए भारी उद्योग मंत्रालय और सड़क परिवहन मंत्रालय ने ओला इलेक्ट्रिक से स्पष्टीकरण मांगा है।

ये भी पढ़ें- सड़कों पर राज करने आ रही है Royal Enfield Classic 650, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, ये रही पूरी डिटेल

OLA: सरकार ने क्यों मांगा जवाब?


अब भारी उद्योग और सड़क मंत्रालय ने ओला इलेक्ट्रिक से यह स्पष्ट करने को कहा है कि रजिस्ट्रेशन और बिक्री के आंकड़ों में इतना बड़ा अंतर क्यों है। इसके अलावा, कंपनी से व्यापार प्रमाणपत्रों से जुड़े नियमों का पालन न करने को लेकर भी जवाब देने को कहा गया है। कंपनी ने अपनी सफाई में कहा कि रजिस्ट्रेशन में कुछ देरी हुई है, क्योंकि रजिस्ट्रेशन विक्रेताओं की जिम्मेदारी होती है। ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि उनकी बिक्री बेहतर हो रही है और वे इस मुद्दे पर सरकार को जवाब देने की प्रक्रिया में हैं।

ये भी पढ़ें- भारत में पहली बार स्पॉट हुई ये सस्ती 7-सीटर कार, कीमत 7 लाख से भी कम

OLA Electric: व्यापार प्रमाणपत्र को लेकर भी नोटिस


ओला इलेक्ट्रिक को चार राज्यों में अपने कुछ स्टोर्स के लिए व्यापार प्रमाणपत्र संबंधी गड़बड़ियों को लेकर भी नोटिस मिले हैं। कंपनी ने इनका भी जवाब देने की बात कही है। 20 मार्च 2025 तक वाहन पोर्टल पर ओला इलेक्ट्रिक के 11,781 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। हालांकि, कंपनी की बिक्री हाल के महीनों में प्रभावित हुई है। इसी बीच, ओला इलेक्ट्रिक ने मोटरसाइकल सेगमेंट में भी कदम रखा है।

ये भी पढ़ें- सिर्फ स्टाइल नहीं, सेफ्टी भी है जरूरी! 10 लाख से कम के बजट में घर ला सकते हैं ये 5 सुरक्षित कारें