नई दिल्ली : अगर आप एडवेंचर के शौक़ीन हैं तो polaris इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 148 में अपने 92वें ऑफरोड एक्सपीरियंस ज़ोन का उद्घाटन कर दिया है जहां पर जाकर आप रोप कोर्स, क्वाड रेसिंग, पैरा मोटरिंग और आर्चरी जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकते हैं। पोलारिस के इस एक्सपीरियंस ज़ोन का नाम Veda adventure है। इस एडवेंचर ज़ोन को महज 3 महीने में तैयार किया गया है जहां पर हर तरह के ट्रैक्स हैं जिनपर आप क्वाड रेसिंग का जबरदस्त एक्सपीरियंस ले सकते हैं।