नई दिल्ली: जिन लोगों की कार 5 साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी हैं उनमें ज्यादा प्रदूषण की समस्या आम होती है, दरअसल कार के पार्ट्स पुराने होने की वजह से ये उतनी सटीकता से काम नहीं करते हैं जितना नई कार में करते हैं, ऐसे में जब आप कार चलाते हैं तो ये ज्यादा धुंआ देने लगती है जो वायु प्रदूषण को बढ़ाता है। भारत सरकार ऐसी कारों को बैन करने की भी तैयारी कर रही है ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनसे आप अपनी कार से निकलने वाले जेहरीले धुंए को कम कर सकते हैं।