नई दिल्ली: साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन को जितना साउथ इंडस्ट्री में पसंद किया जाता है उतना ही बॉलीवुड में भी वो पॉपुलर हैं और आज नागार्जुन का जन्मदिन हैं। आपको बता दें कि आज नागार्जुन 60 साल के हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी वो बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के नौजवान स्टार्स पर भारी पड़ते हैं। नागार्जुन को महंगी और लग्जूरियस कारों का काफी शौक है तो आज हम नागार्जुन के जन्मदिन पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।