Tata Harrier EV में ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए कई नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें रॉक क्रॉल, स्नो और सैंड जैसे Terrain मोड्स होंगे, जो मुश्किल रास्तों पर भी इसे संभालने में मदद करेंगे। इसके अलावा इसमें बूस्ट मोड, ऑफ-रोड क्रूज असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा सिस्टम भी मिलेगा, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस और भी सुरक्षित और आसान होगा।