
भारत की सबसे बड़ी आॅटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने एक नया सब-ब्रैंड टेमो पेश कर दिया है। टेमो ब्रैंड के तहत टाटा बाजार में 2-सीटर स्पोर्ट्स कार लॉन्च करेगी। कंपनी इससे अपनी कारों के पोर्टफोलियो में नई जान डालकर हार्इली काॅम्पिटिटव इंडियन मार्केट में ग्राहकों के सामने आकर्षक इमेज पेश करना चाहती है।
टैमो न्यू परफॉर्मेंस कारों के लिए मदर ब्रैंड तो होगा ही, यह एक अलग वर्टिकल के रूप में भी काम करेगा। यह वर्टिकल नए आइडिया, कॉन्सेप्ट्स और बिजनस मॉडल्स को बढ़ावा देगा, जिससे टाटा मोटर्स को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने में मदद मिलेगी।
इससे कंपनी न केवल कारों के मुख्य बिजनस में आगे बढ़ेगी, बल्कि इसके साथ ही शेयर्ड और कनेक्टेड मोबिलिटी के नए सेगमेंट में भी रफ्तार बना पाएगी। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला था कि टाटा मोटर्स एक स्पोर्ट्स कार डिवेलप करने की योजना पर काम कर रही है और अक्टूबर में टाटा मोटर्स के एमडी ने ईटी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि न्यू एज मोबिलिटी सल्यूशन का हिस्सा बनने के लिए एक अलग वर्टिकल पर काम किया जा रहा है।
नई पैसेंजर वीकल स्ट्रैटिजी का ऐलान करते हुए टाटा मोटर्स के एमडी गुएंतर बुश्चेक ने कहा, 'हमें भविष्य में बढ़ने के लिए अलग रास्ते की जरूरत है। चाहे कॉन्सेप्ट की बात हो या प्रॉडक्ट्स या सर्विसेज की, मार्केट में काफी वोलैटिलिटी और डिस्कंटिन्यूटी है। भविष्य में इनोवेशन के लिए यह जरूरी शर्त है और ञ्ज्ररूह्र इसी दिशा में एक कदम है।' टाटा अगले महीने जेनेवा में होने वाले मोटर शो में स्पोर्ट्स कार से परदा उठाएगी। यह स्ट्रैटिजी निसान और फोर्ड जैसी दूसरी कंपनियों की रणनीति की ही तरह है, जिनके पास जीटीआर और मस्टैंग जैसे दमदार ब्रैंड हैं।
ऐसे ब्रैंड होने से पोर्टफोलियो की दूसरी कारों की बिक्री को रफ्तार मिलने की उम्मीद रहती है। टाटा मोटर्स का इरादा टैमो ब्रैंड के तहत कारों को 2018-19 के बाद बाजार में उतारने का है। स्पोर्ट्स कार प्रॉजेक्ट की डिजाइनिंग कंपनी की ट्रिलिक्स में कंपनी के इटैलियन इंजिनियरिंग ऐंड डिजाइन हाउस में हो रही है। 50 लोगों की टीम 2 सीटर एक्सपोर्ट्स कार पर काम कर रही है। इसका प्रोटोटाइप इटली के ट्रिलिक्स में 2016 के अंत तक तैयार हो जाना था और यह काम 2017 में इंजिनियरिंग ऐंड रिसर्च सेंटर को ट्रांसफर किया जा सकता है।
Published on:
08 Feb 2017 11:36 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
