4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती कारें, महज 2.67 लाख से शुरू होती है कीमत

इस दिवाली कार खरीदने जा रहे हैं तो ये कारें रहेंगी आपके लिए बेस्ट अपने सेगमेंट की सस्ती कारों में शुमार हैं इन कारों में मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 12 Oct 2019, 12:14 PM IST

cheap cars

नई दिल्ली: अगर आप दिवाली पर कार खरीदने का मन बना रहे हैं और आपका बजट बेहद कम है तो आज हम आपको बेहद ही सस्ती कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बड़ी आसानी से और बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं।

महज 4 लाख में मिल रही है बेहतरीन फैमिली कार, जबरदस्त स्पेस के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स

Datsun Go Plus : यह एक फैमिली कार है जिसमें आसानी से 7 लोग बैठ सकते हैं। इस कार की कीमत महज 4 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 68bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इसके साथ ही ये कार 19 किलोमीटर का माइलेज देती है।

Maruti Suzuki S-Presso : मारुति सुजुकी की मच अवेटेड माइक्रो एसयूवी S-Presso को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ख़ास बात ये है कि इसकी कीमत बेहद ही कम है और अगर आप बेहद ही सस्ती SUV खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये कार बेस्ट रहेगी। Maruti Suzuki S-Presso Std वेरिएंट को आप महज 3,69,000 लाख रुपये ( एक्स शोरूम ) में खरीद सकते हैं।

Maruti Ertiga : अर्टिगा एक mpv ( मल्टी पर्पज वेहिकल ) है, इस कार में आसानी से 7 लोग बैठ सकते हैं। इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन ऑप्शन मिलता है ऐसे में इसका पेट्रोल इंजन 1.4 लीटर का है जो 91bhp की पावर देता है। यह कार 17 kmpl का माइलेज देती है। वहीं डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर का इंजन लगा है जो 88bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। यह इंजन 24 किलोमीटर का माइलेज देती है। अर्टिगा की शुरूआती कीमत 8 लाख 27 हजार रुपए से शुरू होती है।

आधे से भी कम कीमत में मिल रही 1.57 लाख वाली Royal Enfield बाइक

रेनो क्विड : इस कार में 799 cc का इंजन दिया गया है जो 54 PS की पावर जनरेट करता है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार 25.17 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। रेनो क्विड की शुरुआती कीमत 2.67 लाख रुपये है।