Upcoming Maruti Cars in India: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने आने वाले सालों के लिए बड़ी योजनाएं तैयार की हैं। खासकर, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के क्षेत्र में कंपनी की सक्रियता तेजी से बढ़ रही है। SUV सेगमेंट में मिली कामयाबी के बाद मारुति अब इस सेगमेंट को और भी मजबूत करने जा रही है। साल 2025 और 2026 में कंपनी कई नई कारें, फेसलिफ्ट वर्जन और स्पेशल एडिशन मॉडल्स लॉन्च करेगी। इनमें से 5 गाड़ियां ऐसी हैं, जिनका इंतजार हर ऑटोमोबाइल प्रेमी को रहेगा। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों की खास बातें।