
Toyota Hilux Black Edition Launched: ब्लैक एडिशन गाड़ियों का ट्रेंड 2025 में तेजी से बढ़ रहा है। टाटा और महिंद्रा के बाद अब टोयोटा ने भी अपनी पॉपुलर पिकअप ट्रक हिलक्स का नया ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। ₹37.90 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध यह एडिशन, ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर के साथ और भी दमदार नजर आता है। हालांकि, इस स्पेशल एडिशन में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह मजबूत डीजल इंजन के साथ आता है।
टोयोटा हिलक्स ब्लैक एडिशन में ब्लैक कलर की रेडिएटर ग्रिल, 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और कस्टमाइज्ड हब कैप्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ब्लैक ORVM कवर, डोर हैंडल्स, फेंडर गार्निश, और फ्यूल लिड गार्निश इसके लुक को और खास बनाते हैं।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, और 8-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया गया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करता है। अन्य प्रमुख फीचर्स में 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटो-डिमिंग IRVM, और रिवर्स पार्किंग कैमरा शामिल हैं।
टोयोटा हिलक्स ब्लैक एडिशन में 2.8-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
टोयोटा हिलक्स ब्लैक एडिशन की बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं और डिलीवरी मार्च 2025 से स्टार्ट होगी।
हाल ही में, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने भारत में पहली बार टोयोटा लीजेंडर 4X4 मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) को लॉन्च किया है। पहले यह 4X4 ड्राइवट्रेन केवल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ भी पेश किया गया है, जो बेहतर कंट्रोल और ऑफ-रोडिंग क्षमता से लैस है। इस दमदार SUV में 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 204 हॉर्सपावर और 420 Nm टॉर्क जनरेट करता है।
Updated on:
7 Mar 2025, 1:22 PM IST
Published on:
7 Mar 2025, 1:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.