23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में Toyota की गाड़ियों की बढ़ी मांग; बिक्री में 44% का इजाफा, इनोवा अब भी नंबर 1

Toyota Innova Powertrain: पॉवरट्रेन की बात करें तो इनोवा हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है, यह 2.4-लीटर डीजल इंजन से लैस है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 1 Dec 2024, 6:57 PM IST

toyota innova hycross

Toyota Kirloskar Motor Sales November 2024: जापानी कार निर्माता टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बीते महीने के सेल्स आंकड़े जारी कर दिए हैं। भारत में कंपनी की फॉर्च्यूनर, इनोवा क्रिस्टा बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं। चलिए जानते हैं कि इस कार ब्रांड ने नवंबर महीने में कौन-कौन सी गाड़ियों की कितनी यूनिट्स की बिक्री की है।

टोयोटा के नवंबर 2024 के सेल्स आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले महीने 25,586 यूनिट्स की मासिक बिक्री दर्ज की है। यह बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 44 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल के सेल्स आंकड़ों को देखें तो 17,818 यूनिट्स रहा है। इन सभी के अलावां टोयोटा ने 1140 यूनिट्स एक्सपोर्ट भी किया है।

यह भी पढ़ें– Best Compact SUVs: ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती एसयूवी, कीमत 6 लाख रुपये से शुरू, आप की फेवरेट कौन?

दिसंबर 2022 में लॉन्च होने के बाद से ग्राहकों ने इसे खूब खरीदा, कंपनी ने दो साल में इनोवा हाइक्रॉस की 1 लाख यूनिट का प्रोडक्शन किया।

वित्त वर्ष 2024-25 के पहले आठ महीने में ब्रांड ने महत्वपूर्ण आयाम स्थापित किये हैं। इस दौरान कुल कारों की बिक्री 2,19,054 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो वित्त वर्ष 2023-24 में इसी पीरियड में बेचीं गई 1,63,636 गाड़ियों की तुलना में 39 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावां, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने भी 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा छुआ है।

यह भी पढ़ें–Bajaj CT 110X: 10 हजार रुपये में घर ले आएं ये बाइक, 70 का माइलेज और मिलेंगे धांसू फीचर्स

Toyota Innova Price: कैसी है टोयोटा इनोवा?

इनोवा भारतीय बाजार में बिक्री के लिए मौजूद पॉपुलर MPVs में से एक है। यह 2 वेरिएंट में उपलब्ध है, इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाइक्रॉस के रूप में इसे खरीद सकते हैं। ये दोनों गाड़ियां 7 और 8 सीटर ऑप्शन के साथ आती हैं। कीमत की बात करें तो इनोवा हाइक्रॉस 19.77 लाख रुपये से 30.98 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच उपलब्ध है। इनोवा क्रिस्टा की एक्स-शोरूम कीमत 19.99 रुपये से 26.55 लाख रुपये के बीच है।

Toyota Innova Powertrain: कैसा है पॉवरट्रेन?

पॉवरट्रेन की बात करें तो इनोवा हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है, यह 2.4-लीटर डीजल इंजन से लैस है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। माइलेज की बात करें तो 20.11 से 26.11 किलोमीटर प्रति लीटर तक का है।

यह भी पढ़ें–एमजी की इस इलेक्ट्रिक कार पर खूब प्यार लुटा रहें ग्राहक, बिक्री में 20 फीसदी की उछाल