8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में लॉन्च हुई नई Toyota Land Cruiser 300, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी डिटेल

कुल-मिलाकर 2025 Toyota Land Cruiser 300 शानदार डिजाइन, पावरफुल इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ वापसी की है। हालांकि, इसकी कीमत पहले से ज्यादा बढ़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 19 Feb 2025, 4:27 PM IST

2025 Toyota Land Cruiser 300

2025 Toyota Land Cruiser 300

Toyota Land Cruiser 300 Launched in india: टोयोटा ने भारत में 2025 लैंड क्रूजर 300 को 2.31 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी पहले ब्रांड की वेबसाइट से हटाई गई थी, लेकिन अब GR-S वेरिएंट के साथ वापसी कर रही है। इसकी टॉप वेरिएंट की कीमत 2.41 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। ग्राहक आज से ही इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

शानदार डिजाइन और नए कलर ऑप्शन

Toyota Land Cruiser 300 अपने दमदार लुक और पावर के लिए जानी जाती है। इसे दो नए कलर ऑप्शन प्रेशियस व्हाइट पर्ल और एटीट्यूड ब्लैक में पेश किया गया है। GR-S वेरिएंट में नया ग्रिल, बंपर, डार्क अलॉय व्हील्स और स्पेशल GR-S बैज दिया गया है। इस वेरिएंट में ब्लैक और डार्क रेड थीम है, जबकि ZX वेरिएंट में न्यूट्रल बेज और ब्लैक कलर का ऑप्शन मिलता है।

ये भी पढ़ें- Tesla भारत में तलाश रही EV मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए जमीन, लोकेशन की रेस में महाराष्ट्र सबसे आगे

कैसे हैं फीचर्स?

नई Toyota Land Cruiser 300 में 12.3-इंच टचस्क्रीन (Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ), 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, फ्रंट और रियर सीट वेंटिलेशन, 8-वे पावर ड्राइवर सीट, कूल बॉक्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, रिमोट AC, जियो-लोकेशन और फेंसिंग जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं।

ऑफ-रोडिंग में बादशाहत

बेहतर ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें फ्रंट और रियर डिफरेंशियल लॉक, लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल, हिल स्टार्ट असिस्ट, डिसेंट असिस्ट, क्रॉल कंट्रोल, टेरेन मोड्स और चार-कैमरा ऑफ-रोड मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है।

ये भी पढ़ें- UBER से ऑटो बुक करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, अब डिजिटल पेमेंट नहीं, ऐसे करना होगा भुगतान

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से लैंड क्रूजर 300 में 10 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS, एडाप्टिव हेडलाइट्स, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

SUV में 3.3-लीटर V6 डीजल इंजन दिया गया है, जो 309 हॉर्सपावर और 700 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसे 10-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है।

कुल-मिलाकर टोयोटा लैंड क्रूजर 300 शानदार डिजाइन, पावरफुल इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ वापसी की है। हालांकि, इसकी कीमत पहले से ज्यादा बढ़ गई है। अगर आप एक लग्जरी और दमदार ऑफ-रोड SUV चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

ये भी पढ़ें- BMW F 450 GS प्रीमियम बाइक की लॉन्चिंग कन्फर्म; साल के आखिर में उठेगा पर्दा, कंपनी ने लगाई मुहर?