वाहन चालकों को अब ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। क्योंकि यदि आप गैर-मोटर चालित वाहन (नॉन-मोटराइज़्ड व्हीकल) लेन में वाहन चलाते समय यातायात पुलिस द्वारा पकड़े जाते हैं, तो आप पर 20,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा, यदि आप किसी आपातकालीन वाहन जैसे कि एम्बुलेंस या दमकल की गाड़ी को जगह नहीं देते हैं तो इस दशा में पकड़े जाने पर आपको 10,000 रुपये के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।
मोटर व्हीकल एक्ट 115/194 (1) के अनुसार, यदि किसी वाहन के चालक को गैर-मोटर चालित वाहन लेन में वाहन चलाते समय यातायात पुलिस द्वारा पकड़ा जाता है, जिसमें कार या मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाना प्रतिबंधित है, तो उसे 20,000 के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट 194ई के तहत यदि वाहन का चालक किसी आपातकालीन वाहन को जगह नहीं देता है तो उस पर 10,000 हजार का जुर्माना लगाया जा सकता है।