दुनिया अचरजों से भरी है और कारों की दुनिया तो हमेशा से ही लोगों को रोमांचित करती रही है। क्या आपने कभी सोचा है कि, आखिर दुनिया की सबसे छोटी कार कितनी बड़ी होगी। यदि अब तक आपने इस बात पर गौर नहीं किया है तो आज जान लीजिए, आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी कार (Smallest Car In World) से रूबरू कराएंगे।
अपने साइज़ के चलते इस कार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of Records) में भी दर्ज हो चुका है। दुनिया की सबसे छोटी कार का नाम है, Peel P50, और इसके मालिक हैं एलेक्स ऑर्चिन। एलेक्स का कहना है कि, जब वो ये छोटी कार चलाते थें तो ज्यादातर लोग उनका मजाक बनाते थें, लेकिन आज इस कार का नाम दुनिया की सबसे छोटी कारों की फेहरिस्त में सबसे उपर है।