इस नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो TVS की स्मार्टएक्सकनेक्ट (SmartXonnect) टेक्नोलॉजी से लैस है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए राइडर्स को कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जिनमें व्हीकल ट्रैकिंग, वॉइस कमांड, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एसएमएस और कॉल अलर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। TVS ने इस तकनीक के जरिए Jupiter 125 को एक प्रीमियम और स्मार्ट मोबिलिटी ऑप्शन के रूप में पेश किया है।