मर्सिडीज 12 अगस्त 2025 को अपनी लग्जरी स्पोर्ट्स कार AMG CLE 53 कूपे को लॉन्च करने जा रही है। यह कार दमदार परफॉर्मेंस के साथ शानदार लुक और प्रीमियम इंटीरियर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है। इसमें पैनामेरिकाना ग्रिल, क्वाड एग्जॉस्ट, फ्लेयर्ड फेंडर जैसे स्पोर्टी एक्सटीरियर एलिमेंट्स दिए गए हैं जबकि अंदर की ओर 11.9 इंच का टचस्क्रीन, 12.3 इंच का डिजिटल क्लस्टर, अल्केन्टारा स्टीयरिंग व्हील और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं।