1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya : माँ के साथ दर्शन पूजन करने आई थी युवती अचानक तुलसी उद्यान से हो गयी लापता

बलरामपुर जिले की रहने वाली है लापता युवती,अयोध्या कोतवाली में दर्ज हुआ गुमशुदगी का मुकदमा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 26 Jul 2019, 4:17 PM IST

19 Years Old Girl Komal Singh Missing In Tulsi Udyan Ayodhya

Ayodhya : माँ के साथ दर्शन पूजन करने आई थी युवती अचानक तुलसी उद्यान से हो गयी लापता

अयोध्या : मंगलवार की सुबह धार्मिक नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) के नया घाट ( Naya Ghat ) इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब अपनी माँ परिवार के लोगों के साथ राम नगरी अयोध्या में दर्शन पूजन करने के लिए आई एक युवती अचानक लापता हो गई | जब काफी देर तक युवती का कुछ अता पता नहीं चला तो युवती के परिजनों ने कोतवाली अयोध्या ( Kotwali Ayodhya ) में युवती के लापता होने की लिखित तहरीर दी है | इसके आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है |

ये भी पढ़ें - बिग ब्रेकिंग : योगी सरकार में कानून व्यवस्था का बुरा हाल ,एक और क़त्ल से थर्राया अयोध्या जिला ,सपा नेता को दबंगों ने मारी गोली

बलरामपुर जिले की रहने वाली है लापता युवती,अयोध्या कोतवाली में दर्ज हुआ गुमशुदगी का मुकदमा

मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर ( Balrampur ) जनपद से एक माँ बेटी धार्मिक नगरी अयोध्या में दर्शन और पूजन करने आया था |जिसमे माँ के साथ बेटी कोमल सिंह पुत्री गोपाल सिंह उम्र 19 वर्ष अयोध्या में सरयू तट ( Saryu Nadi ) किनारे स्नान पूजन करने के बाद तुलसी उद्यान ( Tulsi Udyan Park ) पार्क में बैठी हुई थी | इसी बीच 19 वर्षीय कोमल सिंह अपनी मां से यह कहकर बाहर निकली कि वह पानी लेने जा रही है और फिर वापस नहीं आई | लापता युवती की मां का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को रोकने की कोशिश भी की थी लेकिन उसने कुछ देर में ही पानी की बोतल लेकर आने की बात कहकर बाहर निकली और वापस नहीं लौटी |

ये भी पढ़ें - योगी जी अयोध्या में ज़िंदा गौवंश के शरीर को नोच नोच कर खा रहे चील कौवे भूख प्यास से बेहाल गौमाता का नही कोई रखवाला


परिवार के लोगों ने युवती की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला थक हारकर परिवार ने युवती के लापता होने की लिखित तहरीर कोतवाली अयोध्या में दी है | एसपी सिटी ( SP City Ayodhya ) अयोध्या विजय पाल सिंह के मुताबिक़ युवती के लापता होने का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है | Ayodhya Police अयोध्या के प्रमुख जगहों पर जानकारी एकत्र की जा रही है जल्द ही लापता युवती का पता लगा लिया जाएगा |

ये भी पढ़ें - तफ्तीश : शाम ढले ही समाजवादी लोहिया वाहिनी के नेता का कर दिया गया कत्ल,परिजनों ने शव रोड पर रखकर किया हंगामा